छात्राओ के साथ मनचलों करते अश्लीलता

0
118

फर्रुखाबाद: नये एसपी का रूख अपराधियों के लिये क्या है यह तो उन्होंने साफ कर दिया| लेकिन उसका धरातल पर क्या प्रयोग होगा यह देखने की बात है| फिलहाल उनके चार लेने के 24 घंटे के भीतर ना ही पुलिस सक्रिय दिख रही है और ना अपराधी निष्क्रिय| एंटी रोमियों टीम की भूमिका भी समाज में नजर नही आ रही| बीते कई दिनों से पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे मनचले कोचिंग जाने वाली कुछ छात्राओ के साथ अश्लीलता करते है| मामले के सम्बन्ध में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को कार्यवाही के लिये तहरीर दी गयी|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमेठी जदीद निवासी एक छात्रा के पिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उनकी पुत्रियाँ कोचिंग पढने के लिये चाँदपुर के अध्यापक के पास जाती है| मोहल्ले के कुछ मनचले युवक उनकी पुत्रियों के साथ अश्लीलता करते है| शुक्रवार को दबंगो मनचलों ने दिन दहाड़े छात्राओ से अश्लीलता की और कहा आजा मेरी गाड़ी में बैठ जा कोचिंग छोड़ दे|

जब घटना देखकर एक महिला ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों से महिला से भी हाथापाई कर दी| एसएसआई श्रीकान्त यादव ने बताया की आरोपियों के घर पुलिस ने दबिश दी| लेकिन वह फरार है| जाँच कर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]