मोबाइल शॉप में नकब लगाकर नकदी,मोबाइल साफ

0
126

फर्रूखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जहाँगीरपुर में बीती रात नकब लगाकर मोबाइल की दुकान में लाखो की चोरी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

पीड़ित शादाब पुत्र जियाउद्दीन ने बताया की उसकी मन्नत टेलीकॉम के नाम से दुकान है| जब सुबह शादाब ने अपनी दुकान का शटर खोला तो पता चला की पीछे की दीवार में नकब लगाया गया है| इन्वेंटर, बैटरा,स्टेवलाइजर, 15 मोबाइल फोन और 3000 हजार रुपये नकद चोरी हो गया| मौके पर भीड़ लग गयी| सूचना डायल 100 को दी गयी| सूचना मिलने पर डायल 100 मौके पर आ गयी और जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="2"]