देवी जागरण का फायदा उठा तीन घरो से नकदी-जेबर साफ

0
160

फर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम साध नगर नाजिर नगला में बीती रात हुये जागरण का फायदा उठाकर तीन घरो के नकदी-जेबर चोरी कर लिये गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

बीती रात गाँव में देवी जागरण चल रहा था| जिसका फायदा उठाकर चोर गाँव में दाखिल हुये| हरपाल सिंह पुत्र गजराज के कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे 50 हजार रुपये,1 करधनी, 1 जोड़ी तोड़िया, 1 जोड़ी झुमकी, 1 चैन , 1 अंगूठी , महंगे कपड़ा आदि चोरी कर लिया गया| सुबह गाँव के ही सुखवीर ने उनके परिजनों को चोरी होने की सूचना दी| हरपाल ने डायल100 पर सूचना दी । पुलिस मौके पर पहुँची।

वही दूसरी चोरी की घटना कल्लू उर्फ सत्यराम पुत्र दरवारी के घर हुई| वह गाँव में हो रहे जागरण में गया था| चोरो ने उसके घर के ताले तोड़कर1 करधनी,१ जोड़ी खड़ूआ बापस आने पर चोरी की जानकारी हुई है।वही चोरो ने गाँव के ही लल्लू पुत्र हरीराम की घटना को अंजाम दिया| परिवार के लोग घर पर सो रहे थे| देर रात 2 बजे के समय बरसात होने पर सभी नीचे उतर कर आये। उस समय तक कोई चोरी नही हुई थी| पानी रुकने के बाद फिर से सभी छत पर सो गए। सुबह जब 4 बजे जागकर नीचे आये तो चोरी की जानकारी हुई। लल्लू के पुत्र दीपचंद की शादी 4 माह पूर्व हुई थी। 30000 हजार रूपये,1 चैन,1जोड़ी झाले, 1 टीका , 2 अंगूठी, 1 जोड़ी तोड़िया , कपड़ा,महंगी साड़ी आदि चोरी कर ले गए। चौकी इंचार्ज सिवारा राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

[adrotate banner="2"]