बाइक सबार युवक के साथ मारपीट, लूट का आरोप

0
115

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर के निकट बाइक सबार युवक को कुछ लोगो ने जमकर पीट दिया| घायल युवक ने नकदी व चेन लुटने का आरोप लगाया है |

[adrotate banner="3"]

ग्राम आतर निवासी शिवदेश सिंह उर्फ़ कल्लू पुत्र इंद्रपाल सिंह ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र के दीनदयाल बाग अपने मकान से गाँव आतर आ रहा था| तभी चाचूपुर गाँव के देशराज पुत्र विधाराम व ब्रजेश व पांच अज्ञात लोगो ने उसकी बाइक में कट मारकर गिरा दिया| उसके गले से चेन और 10500 सौ रूपये लूट लिये|

घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है| थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|

[adrotate banner="2"]