ग्रामीण को लूटकर गोली मारी

0
102

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के खनेटा रोड पर बाइक से पत्नी की दबा लेने जा रहे ग्रामीण को बदमाशो ने तमंचे के बल पर लूट लिया और विरोध करने पर गोली मार दी और फरार हो गये | गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है |

[adrotate banner="3"]

घायल सुखलाल ने बताया की वह कोतवाली कायमगंज के ग्राम साहबगंज का निवासी है| वह अपनी पत्नी केशवदेवी व छोटे भाई बिहारीलाल के साथ बाइक पर शमसाबाद दवा लेने जा रहा था| तभी खनेटा नगला के निकट चार बदमाश सड़क पर आ गये और तमंचा लगाकर रोंक लिया| पहले उन्होंने जमकर मारपीट की| उनके बाद उन्होंने 2500 हजार रूपये. उसकी पत्नी की चेन, कुंडल व एक मोबाइल लूट लिया | सुखलाल ने मोबाइल देने में आनाकानी की तो बदमाशो ने गोली मार दी| गोली सुखलाल के सीधे हाथ में लगी| जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया|

ग्रामीणों को फोन पर जानकारी दी | जिसके बाद उसे रात में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया|

[adrotate banner="2"]