युवक ने ट्रेन से छलांग लगाकर दी जान

0
160

फर्रुखाबाद:(कंपिल) : चलती ट्रेन से कूदकर २२ वर्षीय युवक धर्मेन्द्र पुत्र श्रीपाल ने जान दे दी | पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
धर्मेन्द्र ने कंपिल क्षेत्र के रुदायन रेलवे स्टेशन के निकट गांव फतियपुर के निकट फर्रुखाबाद की तरफ से आयी ट्रेन से कूदकर जान दे दी | मौके पर भीड़ लग गयी| वही ट्रेन के चालक की सूचना देने पर रुदायन रेलवे स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर ने पुलिस को मेमो भेजा। जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव वीरपुर निवासी श्रीपाल ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र धमेंद्र के रूप में की| पिता के अनुसार धर्मेंद्र मंदबुद्धि था वह अक्सर बीमार रहता था।
दरोगा मुनेन्द्र सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]