सट्टा लगाते पुलिस ने सात किये गिरफ्तार

0
102

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज)बीती सोमबार की रात थाना पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप स छापेमारी कर सात लोगो को बैन, नकदी, गांजा सहित गिरफ्तार कर लिया| आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है|

[adrotate banner="3"]

सोमवार रात स्वाट टीम प्रभारी महेंद्र कुमार त्रिपाठी, थाने के दरोगा गजेंद्र सिंह ने फ़ोर्स के साथ ग्राम बरतल से सलेमपुर जाने वाले मार्ग स्थित एक घर में छापामारी की। आरोपियों ने अपने नाम जनपद मैनपुरी थाना व कस्बा बेबर निवासी सुनील कुमार(मुनीम), नवाबगंज के ग्राम वीरपुर निवासी घनश्याम (बबलू), दलवीरसिंह, कस्बा नवाबगंज निवासी सुरजीत राठौर, आसिफ खां, सलेमपुर निवासी श्यामसिंह व ग्राम बरतल निवासी नन्हें खां बताए।

युवकों के पास सट्टे की डायरी, पर्ची व तीन हजार नौ सौ रुपये बरामद हुए। ग्राम बरतल निवासी नन्हें खां के पास से पचास ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों पर सट्टा व एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

[adrotate banner="2"]