आतंकी हमले के विरोध में फूंका पाकिस्तान का पुतला

0
135

फर्रुखाबाद: अमर नाथ यात्रा में आतंकी हमले में मारे गये श्रधालुओ के विरोध में युवकों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया| युवाओ ने जमकर नारेबाजी भी की|

[adrotate banner="3"]

राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनूप जोशी के नेतृत्व में शहर के आवास विकास तिराहे पर दर्जनों की संख्या में एकत्रित हुये युवाओ ने पाकिस्तान के साथ ही साथ आतंकवाद का पुतला फूंका| उग्र दिखे संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि सेना के संरक्षण में अमरनाथ यात्रा करायी जाये| जिससे भविष्य में कोई घटना ना हो| कार्यकर्ताओ ने कहा कि देश की सेना व जनता आतंकवाद का करार जबाब देने को तैयार है|

अनिल मिश्रा, अर्पित, विशाल, रजत दुबे, प्रवीन उत्कर्ष, जीतू आदि शामिल हुये|

[adrotate banner="2"]