डीसीएम से कुचलकर बालिका की मौत पर रोड जाम

0
153

फर्रुखाबाद:(कायमगंज) कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ढमढेरा निवासी 6 वर्षीय चांदनी पुत्री राजू उर्फ़ राजवीर सक्सेना की सड़क पार करते समय डीसीएम से कुचलने पर मौत हो गयी| ग्रामीणों ने जाम लगा दिया| डीसीएम को ग्रामीणों ने बाइक से पीछा कर चालक-परिचालक सहित पकड़ लिया।

[adrotate banner="3"]

शुक्रवार की सुबह चांदनी स्कूल जाने से पहले पिता राजू के साथ कुछ सामान खरीदने निकली थी। जब वह सड़क पास कर रही थी तभी तेज रफ्तार डीसीएम से उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी| डीसीएम सहित अलीगंज की ओर भागा लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़कर लगभग 3 किमी आगे ग्राम ब्राहिमपुर जागीर के पास पकड़ लिया| ग्रामीणों ने डीसीएम में तोड़फोड़ कर दी| ग्रामीणों इन जाम भी लगा दिया| घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार व सीओ नरेश कुमार के साथ तहसीलदार गजेन्द्र सिंह फोर्स के साथ आ गये|

अफसरों ने मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता दिलाने का प्रयास करने एवं घटनास्थल के निकट दो स्पीड ब्रेकर बनाये जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।

[adrotate banner="2"]