मदरसा वहा, मस्जिद पर संकट के बादल

0
114

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) सदर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम खेम रैगाई पर गंगा का प्रकोप तेज हो गया है| गंगा के उफनाने से आयी बाढ़ में मदरसा वह गया जबकि गंगा के प्रवाह से मस्जिद भी काफी करीब है| गाँव के संकट को देखते हुये जिलाधिकारी ने गाँव का दौरा कर अफसरों को अवश्यक दिशा निर्देश दिये|गंगा में बाढ़ दिन पर दिन बढ़ रही है जिससे कटान तेज हो गया है| कटान तेज होने से ग्रामीणों की धडकने भी बढ़ गयी है | प्रशासन के द्वारा बाढ़ को देखते हुये कोई इंतजाम ना किये जाने के कारण गंगा के किनारे बना मदरसा पानी में वह गया जिससे उसमे पढने वाले लगभग एक सैकड़ा छात्रों को तालीम लेने की समस्या खड़ी हो गयी है| वही गंगा के वेग को देखते हुये पास में ही बनी मस्जिद पर भी संकट बना हुआ है|

[adrotate banner="3"]

जानकारी होने पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने गाँव का दौरा किया | उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुये एसडीएम सदर को फोटोग्राफी कराकर सिचाई विभाग के एई को पूर्व में कराये गये कार्यो के खर्च की रिपोर्ट तलब की है| वही मस्जिद पर संकट देखते हुये ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा है|

[adrotate banner="2"]