एबीवीपी ने फूंका इस्लामिक आतंकवाद का पुतला

0
142

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद व गंगा समग्र से संयुक्त रूप से इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका और नारेवाजी भी की |
दोनों संगठनों ने चौक पर एकत्रित होकर जमकर नारेवाजी कर अपना विरोध प्रगट किया| गंगा समग्र के जिला संयोजक दिनेश मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा करवायी जा रही घटनाओ को देश कभी बर्दास्त नही करेगा| बीते दिन दर्शन से वापस आ रहे यात्रियों पर हमला कर भक्तो को मौत के घाट उतारने में सरकार कड़ी कार्यवाही करे| इस दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक अभिषेक वाथम, नितीश यादव, विनय शर्मा, हर्षित वर्मा, स्वदेश राजपूत, गौतम भदौरिया आदि मौजूद रहे|
शिव भक्तो को दी श्रद्धाजली
अखिल भारतीय युवा जन सेवा संगठन के द्वारा जम्मू कश्मीर के अमर नाथ यात्रा में आतंकी हमले में मारे गये श्रधालुओ की आत्मा की शन्ति के लिये फतेहगढ़ चौराहे पर कैंडिल जलाकर प्रार्थना की| इस दौरान मोहित गुप्ता, पंकज प्रकाश, अवनीश कुमार, सुब्रत दुबे, विशाल कटियार, अमन पाल, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे |

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]