बाढ़ में तटवर्ती गाँवो पे पानी फेर सकता कड़क्का बांध!

0
142

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) क्षेत्र की जनता रामगंगा से बाढ़ के मौसम में जिस बांध से अपने को कुछ सुरक्षित महसूस करती है| वह बांध इस बार जर्जर हालत में है| कई जगह बांध पर बनी सड़क में गढढो को मिट्टी से भरकर प्रशासन अपना गुड वर्क दिखा रहा है| लेकिन बांध की हालत देखकर क्षेत्र की जनता सशंकित है|

[adrotate banner="3"]

कड़क्का बांध कड़क्का, मौलागंज, इमादपुर पमारान, राजेपुर राठौरी, वीरपुर, विरसिंहपुर सहित लगभग 150 गाँवो के लिये बाढ़ में किसी सुरक्षा कबच से कम नही है| लेंकिन बरसा आने से गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर बढ़कर 135.30 मीटर पर पहुंच गया है। लेकीन फ़िलहाल कड़क्का बांध से सम्बन्धित रामगंगा का जलस्तर विलोगेज होने से फिलहाल लोगो ने राहत की साँस ली है| सोमवार को खोहरेली रामनगर से रामगंगा में 1622 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।वही आने वाली बाढ की सम्भावना और बांध के जर्जर हालत को देखते हुये क्षेत्रीय बासिंदों के माथे पर चिंता की लकीरे है|

उप जिलाधिकारी बसंत कुमार गुप्ता ने जेएनआई को बताया की जल्द ही कड़क्का बांध को दुरुस्त कराया जायेगा|
(शिवा दुबे राजेपुर)

[adrotate banner="2"]