थाने में पुलिस से भिड़े सपा नेता की पिटाई

फर्रुखाबाद : थाना शमसाबाद के गांव बकसुरी निवासी सपा समर्थक ग्राम प्रधान कमलेश यादव उर्फ वकील लोडर के शीशे तोड़ने के संबंध में दुकानदारों के साथ हुए विवाद की थाने में हो रही पंचायत करा रहे थे| तभी पुलिस से वह उलझ गया और विवाद बढने पर पुलिस ने उसे जमकर पीट दिया|
प्रधान कमलेश यादव उर्फ वकील इन दिनों शहर के मोहल्ला टिलिया बीबीगंज में मकान बना कर रह रहे है। बीते चार जुलाई को जलभराव के दौरान निकले लोडर से कीचड़ के छींटे गिरने से दुकानों पर रखा सामान खराब ओ गया| जिस पर दुकानददारो ने उसके चालक के साथ मारपीट कर लोडर के शीशे तोड़ दिये| दुकानदार अंशू मौर्य ने दोपहर को थाने में प्रधान व चालक के खिलाफ के खिलाफ तहरीर दी| तो पुलिस ने प्रधान को थाने तलब किया गया |
इस मामले की पंचायत एसएसआई ललित कुमार कर रहे थे| सपा सरकार में तत्कालीन थानाध्यक्ष सुनील यादव का खास गुर्गा रहा प्रधान वकील यादव अपने पुराने लहजे में ही पुलिस से बात कर रहा था| इसी बात पर पुलिस से विवाद होने पर वह पुलिस से भीड़ गया| जिसके बाद पुलिस ने उसे जमकर पीट दिया| जिससे उनके कपड़े फट गये| प्रधान का आरोप है की उसकी एक अंगूठी गायब हो गयी| एसएसआई ललित कुमार ने बताया कि वकील यादव के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है। पंचायत के दौरान वकील ने अपना सिर दीवार में मार दिया। इसके बाद वकील यादव व दूसरे पक्ष के अंशू को झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।