फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलपुरा निवासी सुरेश सिंह के घर बीती रात चोरो ने मेंन गेट की कुंडी तोड़कर घर के अंदर रखी नकदी और जेबरात चोरी कर लिये| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|
[adrotate banner="3"]
सुरेश सिंह के पुत्र आयुष यादव ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे तक वह सभी जागते रहे| उसके बाद पिता सुरेश माँ शारदा घर की छत पर सोने चले गये| इसके बाद सुबह जब आयुष सो कर पांच बजे उठा तो उसने घर का सामान बिखरा पड़ा देखा| इसके बाद उसने जानकारी परिजनों को दी| आयुष ने बताया की पिता की पेंट की जेब में रखे 12 रुपये और मेज पर बिजली के बिल के लिये रखे 2000 हजार रूपये के साथ ही साथ एक मोबाइल चोरी चला गया | कुछ जेबरात भी चोरी हुये |
[adrotate banner="2"]


