अपहृत ग्रामीण सीओ के घर पंहुचा

0
126

फर्रुखाबाद:( कायमगंज) बीते दो दिन पूर्व फतेहगढ़ से अपहत किया गया ग्रामीण सीओ के आवास पर पंहुच गया| सीओ ने उसे कोतवाली फ़तेहगढ़ भेज दिया|

[adrotate banner="3"]

थाना मेरापुर के ग्राम ग्राम सिठौली निवासी ग्रामीण नरवेश पुत्र मेवाराम ने अपनी दस्ता बताते हुये कहा कि बीते सोमबार को वह फतेहगढ़ के एआरटीओ कार्यालय जा रहा था तभी उसे बस अड्डा फ़तेहगढ़ के निकट बुलेरो पर सबार होकर कुछ लोग आये और उसका अपहरण करके ले गये| बदमाशो ने उसके मुंह और हाथ पर पट्टी बांधकर उसे गुप्ता ठिकाने पर रखा| उसे शराब पिलाकर रोटी भी दी गयी |बुधवार की रात बदमाश उसे बाइक से लाकर उसकी ही शर्ट से पेड़ से बांधकर फरार हो गये|

प्रयास करने पर वह खुल गया और लगभग ढाई-घंटे भागने के बाद वह बंबा वाली नहर के निकट किसी सड़क के किनारे आ गया| वहां से वह एक बाइक सबार के साथ आया उसने उसे सीओ कार्यालय के निकट ही छोड़ दिया| ग्रामीण नरवेश सीओ के आवास पर पंहुचा और अपनी आप बीती बतायी |उन्होंने उसे कोतवाली फ़तेहगढ़ भेज दिया| लेकिन खबर लिखे जाने तक नरवेश कोतवाली फ़तेहगढ़ कोतवाली नही पंहुचा|

[adrotate banner="2"]