जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में नौ ने दाखिल किया पर्चा

0
190

फर्रुखाबाद: जिला पंचायत सदस्य बढ़पुर द्वितीय में होने वाले उपचुनाव के लिये 20 जून को सांसद मुकेश राजपूत के चालक कैलाश उर्फ़ कल्लू की पत्नी राजकुमारी सहित 9 लोगो ने अपना पर्चा दाखिल कर दिया| लेकिन बीजेपी नेता आगामी चुनाव में सत्ता का असर रहने की बात कर रहे है|

[adrotate banner="3"]

मंगलवार को सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सदस्य जिला पंचायत के कार्यालय में भारत पुत्र पातीराम निवासी बसेली, सांसद मुकेश राजपूत के कार चालक कैलाश उर्फ़ कल्लू की पत्नी राजकुमारी निवासी नूरपुर, आरती देवी पत्नी रंजीत सिंह निवासी पट्टी खुर्द, सचिन पुत्र चन्द्र पाल न्यामतपुर, रामा पत्नी ओमप्रकाश घारमपुर, मुन्नी देवी पत्नी चन्द्रपाल न्यामतपुर, अनिल कुमार पुत्र दया शंकर निवासी बरौन, राजेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी जसमई, सुभाष चन्द्र पुत्र राम स्वरूप निवासी चकरपट्टी ने अपना नामांकन कराया|

राजकुमारी पत्नी कल्लू के पर्चा दाखिल करते ही जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है| चर्चा है कि राजकुमारी यदि चुनाव में जीत गयी तो सांसद उसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष की खड़ी पड़ी कुर्सी पर आसीन करेगे| मंगलबार को जिला महामंत्री विमल कटियार व अन्य बीजेपी नेताओ ने पंहुचकर राजकुमारी का नामांकन कराया|

[adrotate banner="2"]