आत्मदाह के प्रयास के बाद हरकत में आयी पुलिस

0
124

फर्रुखाबाद: बीते दिनों जिलाधिकारी कार्यालय के अंगूरी बाग निवासी देवेन्द्र के आत्मदाह करने के प्रयास के बाद आखिर प्रशासन हरकत में आया और 14माह से लापता उसके पुत्र के लापता होने के मामले में टीम रवाना की गयी| वही सर्वोदय मंडल के और कई मांगो पर भी कार्यवाही के आदेश हुये है|

[adrotate banner="3"]

सर्वोदय मंडल के महामंत्री लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचे | जंहा जिलाधिकारी मौके पर मौजूद नही थे| जिसके बाद उन्होंने अपनी कई मांगे और उन में लम्बे समय से कार्यवाही ना होने की शिकायत की| जिसके बाद एडीएम आरबी सोनकर ने सभी पर कार्यवाही के आदेश जारी कर दिये |

इसके बाद सर्वोदय मंडल के नेता एसपी दयानन्द मिश्रा से मिले और उनके सामने देवेन्द्र के लापता 23 वर्षीय पुत्र अंकित की बात रखी| जिसके बाद उन्होंने तत्काल पूर्व विवेचक दरोगा मोहम्मद आशिफ को तलब किया और उनके साथ टीम बनाकर देवेन्द्र के साथ लखनऊ रवाना किया| एसपी ने जल्द कार्यवाही की बात कही|

[adrotate banner="2"]