सड़कों पर खुले आम बेचा जा रहा मांस

0
208

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) योगी सरकार के सख्त आदेश के बाद मांस की दुकानों को बंद करने के प्रशासन के काफी प्रयास किया| लेकिन उसके बाद भी क्षेत्र में कई जगह खुलेआम मांस काटा जा रहा है| लेकिन पुलिस और अफसर ध्यान नही दे रहे|

[adrotate banner="3"]

क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को बंद करने के आदेश के बाद भी प्रशासन अभी तक इन्हें बंद नहीं कराया है। क्षेत्र के अलीगढ़, राजेपुर, कुसमापुर, कुतलूपुर, दौलतपुर, बदायूँ मार्ग पर लगभग आधा दर्जन दुकानों पर सरकार के फरमान का कत्ल हो रहा है| सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर खुली दुकानों पर खुलेआम मांस बेचा जा रहा है। इससे जहां लोगों को इन सड़को से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कहना है कि मीट को खुलेआम बेचा जा रहा है। ये मीट विक्रेता दुकानों पर ही मुर्गों व बकरों को काटकर हड्डी व मांस को सड़क पर ही फेंक देते हैं। इससे आसपास के जानवर भी अब लोगों को काटने लगे हैं।

बीते एक दिनन पूर्व ही कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सभी थानाध्यक्षो को बुलाकर उनसे बिना लाइसेंस और परमिट के चलने वाली दुकानों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिये थे| लेकिन अभी तक उसका कोई असर नजर नही आ रहा है| तस्वीर झूठ नही बोलती|

[adrotate banner="2"]