भगवान बुद्ध ने देश का नाम किया रोशन

0
210

फर्रुखाबाद:(कंपिल) कस्बे के केएसआर इंटर कालेज में बुद्ध जयंती समारोह के कार्यक्रम में आये मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया|
कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के बाद समर्थको ने उनका जोरदार स्वागत किया| लगभग दो घंटे बिलम्ब से पंहुचे स्वामी प्रसाद ने कहा कि हम सभी को भगवान बुद्ध के बताये रास्ते पर चलना चाहिए| उन्होंने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया | आज भी विदेशो में खुदाई होती है तो वहां भगवान बुद्ध की प्रतिमा निकलती है| इसके साथ ही उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के बीच रखा| कताई मिल श्रमिक संघ ने श्रमिको का बकाया वेतन उपलब्ध कराये जाने की शिकायत की| पीआरडी संघ ने भी मंत्री को समस्याओं से अबगत कराया|
विधायक सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, प्रो० शैतान सिंह शाक्य, कर्मवीर शाक्य, सुधीर शाक्य, सुग्रीब शाक्य आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]