वर्षो से लापता किशोरी की बुर्का पहन के कोतवाली में एंट्री

0
150

फर्रुखाबाद : कोतवाली फ़तेहगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 13 वषीय किशोरी लगभग दो वर्ष बाद बुर्का पहनकर कोतवाली जा पंहुची| पुलिस ने फिलाहल उसे महिला थाने भेज दिया है| पुलिस मंगलवार को उसके न्यायालय में बयान दर्ज करायेगी। पुलिस उसको दो वर्षो से तलाश कर रही थी|
किशोरी 1 अगस्त 2015 को स्कूल में पढने गयी थी| जब वह काफी देर तक वापस नही आयी| जिससे उसके परिजन परेशान थे| 2 अगस्त को छात्रा के ताऊ के पास कर्नलगंज कब्रिस्तान निवासी युवक शाहरुख ने फोन किया कि उनकी भतीजी उसके पास है। वह छात्रा के साथ इलाहाबाद में है। इसके बाद परिजनों ने शाहरुख, उसके भाई शानू, मां नूरजहां के खिलाफ छात्रा के अपहरण का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया।के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था|
लगभग दो वर्षो के बाद किशोरी अपने अधिवक्ता के साथ कोतवाली बुर्का पहन कर पंहुची| पुलिस ने उसे महिला थाने भेज दिया | कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि मंगलवार को किशोरी के कोर्ट में वयान कराये जायेगे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]