आवकारी ने बरामद की लहन व कच्ची शराब

0
156

फर्रुखाबाद: आवकारी व पुलिस के संयुक्त छापेमारी में लकूला गिहार बस्ती से लहन व कच्ची शराब बरामद की गयी। मौके से कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

[adrotate banner="3"]

आवकारी निरीक्षक संजय पाण्डेय व संजय गुप्ता ने टीम के साथ लकूला गिहार बस्ती में शनिवार शाम छापेमारी की। छापेमारी से बस्ती में भगदड़ मच गयी। पुलिस ने मौके से 20 लीटर कच्ची शराब व दो कुन्तल लहन बरामद कर ली। जिसे नष्ट किया गया। आवकारी टीम की आने की भनक लगते ही कच्ची शराब बेचने वाले और पीने वाले मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। लाख प्रयास के बाद भी एक भी आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। आवकारी टीम के साथ कादरीगेट चैकी इंचार्ज देवेन्द्र गंगवार भी मौजूद रहे। आवकारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। कच्ची शराब बनाने वालोें की धरपकड़ की जायेगी।

[adrotate banner="2"]