फर्रुखाबाद से भगाकर गुजरात में बलात्कार

0
217

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम ढुइयां निवासी एक युवती ने गांव के ही प्रमोद पुत्र अमर सिंह पर बहला फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

[adrotate banner="3"]

पीड़िता ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि उसका विवाह 29 जनवरी 2016 को कासगंज पटियाली के गढ़िया से हुआ था। बीते 14 मार्च को वह अपनी ससुराल से मायके ढुइयां आ रही थी। शाम तकरीबन 5 बजे गांव के ही प्रमोद पुत्र अमर सिंह बहला फुसलाकर उसे गुजरात के बढ़ौदा में ले गया। जहां उसने किराये पर कमरा लिया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की जानकारी पीड़िता ने अपने भाइयों को दी। जब प्रमोद के घर वालों ने दबाव बनाया तो 26 अप्रैल को वह बडौदा से पीड़िता को लाकर गुरुवार दोपहर फर्रुखाबाद स्टेशन छोड़ गया। पीड़िता का आरोप है कि उसका जेबर और अन्य सामान भी आरोपी ने जब्त कर लिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चोरी के मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फर्रुखाबाद: बीते 23 अप्रैल को थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के भोपत नगला निवासी मीना पत्नी असरफीलाल के घर ताला तोड़कर 74 हजार रुपये नगर व जेबरात चोरी कर लिये गये थे। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आनंद की मां कलावती, मिजाजी लाल व रंजीत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="2"]