कोतवाली के मुन्शी के खिलाफ तहरीर

0
148

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा निवासी अंकुर ने कोतवाली के मुन्शी महेश के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

अंकुर ने दी गयी तहरीर में कहा है कि वह बीते 24 अप्रैल को अपने दोस्त पक्कापुल निवासी रामू गुप्ता पुत्र महेशचन्द्र गुप्ता के साथ कोतवाली गया था। उसकी मोटरसाइकिल के कागजात गिर गये थे। जब वह कोतवाली कार्यालय पहुंचे तो मुन्शी ने उससे रिश्वत मांगी। जब अंकुर ने बताया कि वह व्यापार मण्डल का पदाधिकारी तो मुन्शी ने गाली गलौज कर कोतवाली से भगा दिया। इस सम्बंध में अंकुर श्रीवास्तव ने कोतवाल डी के सिंह को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="2"]