रबर बुलेट का नाम नहीं बता पाया हेड मोहर्रिर

0
124

फर्रुखाबाद: (जहानगंज) थाना परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे सीओ मोहम्मदाबाद उमेश शर्मा तब अचंभित रह गये जब थाने का हेड मोहर्रिर उन्हें रबर बुलेट का नाम नहीं बता सका। जिस पर सीओ ने नाराजगी व्यक्त की।

[adrotate banner="3"]

सीओ उमेश शर्मा ने थाने में लगी खराब आर ओ मशीन और उसकी गंदगी को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौतम को दिये। उन्हें आगन्तुक रजिस्टर अपूर्ण मिला। कैश डायरी पर लगभग 10 दिनों से थानाध्यक्ष के हस्ताक्षर नहीं थे। पंचनामा रजिस्टर में भी गड़बड़ मिला। जिस पर सीओ ने थाने के पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिये कि सभी अपनी आदत में सुधार लायें। उन्होंने थाने के हथियारों का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

[adrotate banner="2"]