ब्रेकिंग: दवा लेने गये दलित युवक के सिर में गोली मारी

0
186

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के नगला डाल निवासी 18 वर्षीय युवक सुन्दरलाल पुत्र राजपाल जाटव को दिन दहाड़े सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे सैफई के लिए रिफर किया गया।

[adrotate banner="3"]

घायल सुन्दरलाल के चाचा रामनरेश ने बताया कि सुन्दरलाल साइकिल से तहसील के निकट अपनी बुखार की दवाई एक निजी चिकित्सक के पास गया था। जहां से दवा लेकर साइकिल से वापस जा रहा था। तभी टाउनहाल के निकट एक परचून की दुकान पर सुन्दरलाल दाल खरीदने लगा। तभी आरोपी ने सिर के पास से तमंचा रखकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना पुलिस गंभीर सुन्दरलाल को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंची। जहां उसे भर्ती किया गया। लेकिन हालत गंभीर होने पर सुन्दरलाल को सैफई के लिए रिफर किया गया।

घायल के चाचा रामनरेश ने गांव के ही कृष्णपाल जाटव पर गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली मारने का कारण अभी पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष राजेश पाठक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]