फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम चाचूपुर निवासी खुशनूर पुत्र मोहर्रम अली के साथ मारपीट कर उसकी नगदी लूट ली गयी। घटना के सम्बंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[adrotate banner="3"]
खुशनूर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को वह क्षेत्र के ग्राम दारा पट्टी में गया था। तभी गांव के छोटे सिंह ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे, जिसे खुशनूर ने देने से मना कर दिया। आरोप है कि छोटे सिंह ने इसी बात के चलते खुशनूर से मारपीट कर दी और उसके 950 रुपये भी छीन लिये और धमका कर भगा दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
[adrotate banner="2"]


