भूमि विवाद में ग्रामीण का सिर फोड़ा

0
106

फर्रुखाबाद: (जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम बर्नाखुर्द निवासी विकलांग रामतीर्थ पुत्र आशाराम का सिर भूमि विवाद के चलते फोड़ दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित का मेडिकल कराया।

[adrotate banner="3"]

घायल रामतीर्थ ने बताया कि उसकी जमीन पर गांव के ही दलवीर व रामजी राव पुत्र कृपाल कब्जा किये हुए हैं। सोमवार को रामतीर्थ का पुत्र गौतम उसी जमीन पर शौच करने चला गया। जिससे खफा दलवीर, रामवीर, दलवीर की पत्नी देव कुमारी व बहन नन्हीं देवी ने गौतम को भला बुरा कहा। जब रामतीर्थ ने इसका विरोध किया तो लाठी डन्डों से पीटकर व पथराव करके रामतीर्थ का सिर फोड़ दिया।

[adrotate banner="2"]