आग लगने से दो बीघा गेहूं की फसल राख

0
143

फर्रुखाबाद: (जहानगंज) थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर अमलैया निवासी गयापाल सिंह पुत्र फूल सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल अचानक जलकर राख हो गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="3"]

गयापाल ने बताया कि आग किस कारण से लगी यह पता अभी नहीं चल पाया है। आग लगने के बाद क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। उन्होंने प्रयास करके आग पर काबू पाया। जिससे अन्य जगह आग फैलने से बच गयी। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="2"]