नवरात्र पर निकली शोभायात्रा में थिरके श्रद्धालु

0
167

फर्रुखाबाद: नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गयी मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं की शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुजरी।

[adrotate banner="3"]

मां भगवती समिति की ओर से निकाली गयी शोभायात्रा पण्डाबाग, चैक, घुमना आदि स्थानों से गुजरी तो जगह-जगह शेरा वाली की सवारी पर पुष्प वर्षा की गयी। कई जगह शोभायात्रा की आरती भी उतारी गयी। शोभायात्रा में श्रीगणेश, मां दुर्गा, काली, पागल बाबा सहित आधा दर्जन से अधिक स्वरूपों को झांकियों में जगह दी गयी। शोभायात्रा के साथ भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान राहुल, गोपाल, वरुण दुबे, रुद्र अग्निहोत्री, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]