शराब के लिए रुपये न देने पर फायरिंग

0
167

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड निवासी छात्र उज्जवल मिश्रा पुत्र अरुण मिश्रा पर कुछ दबंगों ने शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर फायर झोंक दिया। जिससे छात्र बाल बाल बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

[adrotate banner="3"]

लोहाई रोड के बर्तन व्यापारी अनूप मिश्रा का पुत्र उज्जवल शहर के रेलवे स्टेशन के निकट स्थित माडर्न पब्लिक स्कूल में इंटर मीडिएट का छात्र है। उज्जवल ने बताया कि कुशाग्र मिश्रा, विशेष शुक्ला, अनुभव आदि ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। रुपये देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उसके घर के सामने ही अनुभव पर फायरिंग कर दी। जिससे वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर शहर कोतवाल डी के सिंह मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला भी प्रकाश में आया है। शहर कोतवाल डी के सिंह ने बताया कि मामले के पीछे प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आयी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]