पथ संचलन: पालीथीन का बहिष्कार, पर्यावरण का परिष्कार

0
127

फर्रुखाबाद: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के आगमन के स्वागत में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशाल पथ संचलन निकला। जिसमे स्वयंसेवको ने पालीथीन का बहिष्कार, पर्यावरण का परिष्कार का संकल्प लिया गया| पथ संचलन नगर में मुख्य मार्गो से निकला| प्रशासन की सक्रियता के बीच स्वयंसेवक गणवेश में अनुशासनबद्ध चलते दिखाई पड़ रहे थे।
शहर के पटेल पार्क में पहले सभी स्वयंसेवको की एक बैठक का आयोजन हुआ| जिसमे सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्र के प्रति समर्पण भावना को जाग्रत किया गया| कार्यक्रम में कहा गया कि नौजवानों एवं आम जनता के समर्पण से ही भारत महान बनेगा और विश्व में इसका विजयध्वज फहराएगा। इसलिए देश के युवाओं को तैयार रहना है।

[adrotate banner="3"]

नगरवासियों ने स्वयंसेवको पर फूल बरसाएं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन में श्रीराम और भारत माता की प्रतिमा को एक वाहन पर सजाया गया था। पीछे-पीछे बैंड की धुन और बुलेट मोटरसाइकिलों पर स्वयं सेवक पथ संचलन में शामिल हुये| डॉ० सुबोध वर्मा, लक्ष्मी कान्त मिश्रा , बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, महामंत्री विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भारद्वाज, हिमांशु गुप्ता, शैलेन्द्र सिंह राठौर, अभिषेक वाथम,शिवांग रस्तोगी, गुंजन अग्निहोत्री, शिवम् दुबे, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, सत्यवृत पाण्डेय आदि रहे|

[adrotate banner="2"]