पत्नी के विवाद में लगायी फांसी

0
172

फर्रुखाबादः (कमालगंज) थाना क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी 25 वर्षीय प्रमोद शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा ने पत्नी से विवाद के चलते बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]

प्रमोद शर्मा का विवाह 8 वर्ष पूर्व हरदोई जनपद के बिलग्राम से हुआ था। पत्नी काफी दिनों से अपने मायके में रह रही है। प्रमोद की तीन पुत्रियां अपने पिता के साथ ही रहती हैं। प्रमोद के लाख प्रयास के बाद भी पत्नी मायके से वापस नहीं आयी। जिससे परेशान प्रमोद ने बीती रात कमरे के कुन्डे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर थाने के दरोगा के के गौतम मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं।

[adrotate banner="2"]