ट्रक से भिड़न्त में डीसीएम चालक की मौत

0
132

फर्रुखाबादः थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम उम्मेदपुर निवासी 36 वर्षीय डीसीएम चालक राजीव पुत्र रामनरेश की ट्रक से भिड़न्त हो जाने पर बीती रात मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

[adrotate banner="3"]

बीती रात राजीव फर्रुखाबाद से डीसीएम पर खली लादकर फिरोजाबाद ले जा रहा था। आधी रात तकरीबन 12 बजे कोतवाली मोहम्मदाबाद के सकवाई के निकट ट्रक से डीसीएम की भिडन्त हो गयी। जिसमे राजीव बुरी तरह से जख्मी हो गया। देर रात राजीव को 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान राजीव ने दम तोड़ दिया। राजीव की पत्नी सदा प्यारी, मां सरोज का रो रो कर बुरा हाल हो गया। गुरुवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

[adrotate banner="2"]