फर्रुखाबाद: योगी सरकार बनने के बाद प्रशासनिक मशीनरी में फेर बदल की संभावनायें बढ़ गयीं हैं। जिसका असर भी दिखने लगा है। पुलिस अधीक्षक ने कमालगंज थानाध्यक्ष को उनके पद से हटा दिया।
[adrotate banner="3"]
काफी लम्बे समय तक तत्कालीन थानाध्यक्ष मऊदरवाजा रहने के बाद दरोगा सुनील यादव को थाना कमालगंज का प्रभारी बनाया गया था। जहां भी वह कई महीनों से कार्यरत थे। पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल ने सुनील यादव का तबादला अपराध शाखा में कर दिया। वहीं उनके स्थान पर रजनीश चौहान को कमालगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया। चर्चा है कि बड़ी संख्या में फेर बदल होंगे।
[adrotate banner="2"]


