फसल काटने की दो थानों में तहरीर

0
219

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के ग्राम कड़क्का बिचपुरिया के लगभग आधा दर्जन ग्रामीणों की थाने की सीमा से सटे खेतों में खड़ी फसल काट लेने की तहरीर राजेपुर और अल्लागंज थाने में दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[adrotate banner="3"]

पीड़ित ग्रामीण रामप्रकाश, नबाब, हंसराम, रामआसरे, जबर सिंह आदि ने थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि उनकी जनपद की सीमा पर जमीन है। जिसमें मसूर की फसल खड़ी थी। जिसे राजेपुर रठौरी व गांव के ही कुछ दबंगों ने काट लिया और ट्रैक्टर में लादकर ले गये। पीड़ित ग्रामीणों के खेत राजेपुर और शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लागंज की सीमा पर स्थित हैं। पीड़ितों ने थाना राजेपुर के साथ ही साथ अल्लागंज थाने में भी कार्यवाही के लिए तहरीर दी है। राजेपुर थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिल गयी है। जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]