योगी का राजतिलक होने पर छुड़ाई आतिशबाजी

0
252

फर्रुखाबाद: योगी आदित्यनाथ को सूबे की कमान सौंपे जाते ही कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। जगह-जगह आतिशबाजी छुड़ाकर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया।

[adrotate banner="3"]

शहर के श्यामनगर में समाज कल्याण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज राजपूत के आवास पर भाजपा नेता मोहन अग्रवाल की मौजूदगी में आतिशबाजी छुड़ाकर मिष्ठान वितरण किया गया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही साथ धर्मपाल सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाये जाने की खुशी के चलते कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी छुड़ायी। इस दौरान मोनू राजपूत, अंकुर वर्मा, रवी श्रीवास्तव, राहुल जैन, राजीव राजपूत, गोलू कटियार आदि मौजूद रहे।

वहीं लिंजीगंज से लेकर मन्नीगंज तक व्यापारी उत्साहित दिखे। युवाओं ने योगी के सीएम बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें नई सरकार पर भरोसा है। नई सरकार व्यापारियों के लिए नये रास्ते खोलेगी। इस दौरान विशू गुप्ता, अजीत कुमार, गोपाल सक्सेना, सुनील सागर, अनुज मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]