होली व मतगणना से पूर्व पुलिस ने बनाया अपना दबदबा

0
207

फर्रुखाबाद: शनिवार सुबह से मतगणना का कार्य शुरू हो जायेगा। मतगणना के एक दिन बाद होली का त्यौहार भी है। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर के मुख्य मार्गों पर फ्लैगमार्च निकालकर अराजक तत्वों में दबदबा बनाने का प्रयास किया।
सीओ सिटी आलोक कुमार के नेतृत्व में फ्लैगमार्च लाल दरबाजे से होता हुआ घुमना तक पहुंचा। जहां से नेहरू रोड होते हुए लोहाई रोड पर जाना था। लेकिन शहर कोतवाली के ठीक बाहर घुमना तिराहे पर भीषण जाम में पुलिस प्रशासन की गाडियां फंस गयीं। पुलिस के काफी डन्डा पटकने के बाद भी जब जाम खुलता नहीं दिखा तो पुलिस कोतवाली होते हुए साहबगंज चैराहे से शहर के मुख्य मार्गों पर पहुंची और फ्लेगमार्च निकाला। भारी पुलिस बल देखकर अराजक तत्वों के पसीने छूट गये। अधिकारियों का कहना है कि मतगणना के बाद किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

[adrotate banner="3"]

कहीं भी ढिलाई नहीं बरती जायेगी। शहर कोतवाल डी के सिंह, प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा संदीप राठौर आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]