अपनी-अपनी पार्टी का भौकाल टाइट करने में लगे नेता

0
198

फर्रुखाबाद: शनिवार को सुबह से मतगणना शुरू हो रही है। इससे पूर्व आने वाले एक्जिट पोल नें कई दलों की हवाइयां उड़ा रखी हैं। अधिकतर एक्जिटपोल बीजेपी की ही बढ़त दिखा रहे हैं। जिससे विरोधी खेमों में खलबली मच गयी है।

[adrotate banner="3"]

बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने एक्जिट पोल पर सवाल खड़े किये हैं। उनका कहना है कि बीते 2007 के विधानसभा चुनाव में भी इसी तरह के एक्जिटपोल आये थे। किसी अन्य पार्टी को एक्जिट पोल बढ़त में दिखा रहे थे। जिसके बाद भी चैंकाने वाले नतीजे आ गये और बसपा की सरकार प्रदेश में बनी थी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा का कहना है कि एक्जिट पोल से ठीक उल्टा नतीजा आयेगा। वह एक्जिट पोल से किसी भी तरह सहमत नहीं है। प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी और जिले की चारो सीटें जीत कर जायेंगीं। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी का कहना है कि वह एक्जिट पोल से सहमत नहीं हैं। प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सपा की सीटें जीती जायेंगीं। उन्होंने कहा कि अखिलेश फिर से सूबे के सीएम बनेंगे। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यकर्ता सपा-कांगे्रस गठबंधन की सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं।

बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि बीजेपी की सरकार बनना तय है। जब भी एक्जिट पोल आये तो उसी हिसाब से पार्टियों की सरकारें बनीं। सीटें कम-ज्यादा हो सकती हैं। अखिलेश ने तो नतीजे आने से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली। उन्होंने कहा कि अब सरकार बनने में चंद घंटों का समय बचा है। ईवीएम खुद सभी का मुहं बंद करेंगीं।

[adrotate banner="2"]