इटावा- बरेली हाइवे पर 6 किलोमीटर लम्बा जाम

0
213

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) थाना क्षेत्र के जैनापुर उजरामऊ के निकट इटावा बरेली हाइवे पर शुक्रवार सुबह अल्टो व रोडवेज की भिडन्त में तीन की मौत के बाद एक किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाकर वाहनों को रवाना कराया।

[adrotate banner="3"]

इटावा बरेली हाइवे पर घटना के दौरान ही जाम की स्थिति बन गयी थी। देखते ही देखते डबरी से लेकर जमापुर मोड़ तक 6 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। बाइक से लेकर बस, कार, ट्रैक्टर आदि जाम में फंस गये। इसके बाद पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट किया। पुलिस ने जमापुर की तरफ से आने वाले वाहनों को राजेपुर होते हुए डबरी तक पहुंचाया व डबरी की तरफ से आने वाले वाहनों को राजेपुर से होकर जमापुर तक निकाला। जाम लगने से यात्री कई घंटे तक फंसे रहे।

[adrotate banner="2"]