हाइवे पर छोटा हाथी ने दाई को कुचला

0
122

फर्रुखाबाद: (राजेपुर) इटावा बरेली हाइवे पर भुड्डन गांव के निकट सड़क पार कर रही दाई को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे उपचार हेतु लोहिया अस्पताल भेजा गया।

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा निवासी 30 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी मुन्नालाल दाई का काम करतीं हैं। वह पास के ही गांव में किसी काम से जा रहीं थीं। तभी फर्रुखाबाद की तरफ से आये तेज रफ्तार छोटा हाथी ने मुन्नी देवी के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गयी। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय गुप्ता फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को 108 एम्बुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि महिला के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]