बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी व उसके पुत्र को लूटा

0
148

फर्रुखाबाद: (कंपिल) थाना क्षेत्र के माझगांव पूर्व निवासी सर्राफा व्यापारी सतीश व उसके पुत्र शिवम को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगाकर दिन दहाड़े लूट लिया। जिससे सर्राफा व्यापारियों में आक्रोष की लहर है। पीड़ित सर्राफा व्यापारी ने पुलिस को घटना के सम्बंध में तहरीर दी है।

[adrotate banner="3"]

सर्राफा व्यापारी सतीश की कंपिल के शिवारा में दुकान है। सुबह वह दुकान खोलने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर तिहैया मोड़ के निकट तीन बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। सर्राफा व्यापारी के साथ बाइक पर उसका पुत्र शिवम भी बैठा था। बदमाशों ने पिता पुत्र पर तमंचा तान दिया और उसके हाथ से झोला व जेब में रखे 400 रुपये नगद छीन कर गूजरपुर की तरफ फरार हो गये। बदमाश अपने साथ सतीश की बाइक की चाबी भी ले गये। मामले के सम्बंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सुबह वह जब दुकान खोलने के लिए जा रहा था तो दुकान की चाबी घर पर ही भूल गया। लेकिन रास्ते में याद आ जाने के बाद वह पुनः घर लौटा। उस दौरान भी वही तीन संदिग्ध लोग उसका पीछा कर रहे थे। वापसी में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। मामले के सम्बंध में सर्राफा व्यापारी सतीश ने थाना पुलिस को तहरीर दी।

थाना प्रभारी मुकेश यादव ने बताया की उन्हें घटना के विषय में कोई सूचना नही है| सूचना मिलने पर जाँच कर कार्यवाही की जायेगी

[adrotate banner="2"]