सीबीसीआईडी एसपी ने दर्ज कराया तत्कालीन थानाध्यक्ष पर मुकदमा

0
114

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) छेड़छाड़ पीड़िता की गुहार के बाद भी कार्यवाही न करने के मामले में हरदोई जनपद के हरपालपुर थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह के खिलाफ थाना कमालगंज में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

[adrotate banner="3"]

मुकदमें में कहा गया है कि वर्ष 2013 में हरपालपुर थाने में थानाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र कुमार सिंह की तैनाती थी। उस समय हरदोई जनपद के हरपालपुर गदनापुर निवासी किशोरी के साथ अमर्यादित घटना हो गयी थी। जिसकी गुहार लगाने पीड़िता व उसके पिता थाने गये थे। लेकिन कोई कार्यवाही थानाध्यक्ष ने नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरबाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर हरपालपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन उसमें भी पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी। कोई रास्ता बचता न देख जब यह शिकायत चलकर सीबीसीआईडी की एसपी गीता सिंह के पास पहुंची तो उन्होंने हरपालपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ कमालगंज थाने में मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किये। उनका आदेश मिलने के बाद पुलिस ने थाना कमालगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाने में धारा 166 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="2"]