ट्रक की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत, मामा गंभीर

0
129

फर्रुखाबाद: जनपद हरदोई के पाली हथौरा निवासी 25 वर्षीय टैक्सी चालक रोहित उर्फ चन्नू पुत्र छंगेलाल की टैक्सी और ट्रक की भिड़न्त में मौत हो गयी। दुर्घटना में रोहित का मामा गंभीर रूप से घायल हो गया।

[adrotate banner="3"]

थाना राजेपुर के कस्बा निवासी 35 वर्षीय खुशीराम पुत्र बच्चूलाल अपनी ससुराल पाली रूपापुर के ग्राम रावतपुर गये थे। जहां विवाह कार्यक्रम था। रविवार दोपहर बाद खुशीराम अपने भांजे रोहित के साथ टैक्सी में बैठकर आ रहे थे। तभी जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लागंज के ग्राम रघुनाथपुर के निकट टैम्पो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनो घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके मामा खुशीराम का इलाज चल रहा है। रोहित की मौत पर उसकी पत्नी मंजू बदहवास हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[adrotate banner="2"]