कुएं में पड़ा मिला ग्रामीण का शव

0
117

फर्रुखाबादः थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के झौनी नगला निवासी वृद्व अबधेश शाक्य पुत्र कामता प्रसाद का शव कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच पड़ताल की|

[adrotate banner="3"]

अबधेश शाक्य बीते बुधवार को घर से निकला था। देर रात जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। अबधेश शाक्य का पुत्र मोहित पिता को तलाशता हुआ थाना क्षेत्र के जसमई दरबाजा स्थित कायमगंज बाईपास पर पहुंचा। जहां उसे अशोक रस्तोगी के नलकूप के कुएं में पिता की लाश पड़ी मिली। मृतक अशोक रस्तोगी की सब्जी की रखवाली करता था| घटना की सूचना उसने ग्रामीणों को दी। मौके पर भीड़ लग गयी। ग्रामीणों ने मामले के सम्बंध में पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संजीव राठौर और शहर कोतवाल डीके सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया| वहीं मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने शव को नहीं उठाने दिया।

बाद में पुलिस के लाश समझाने पर परिजनों ने नलकूप मालिक शहर क्षेत्र के रस्तोगी मोहल्ला निवासी अशोक रस्तोगी के खिलाफ मृतक की माँ रामश्री ने तहरीर दी|

[adrotate banner="2"]