आलू मण्डी के सामने ट्रैक्टर चालकों में मारपीट

0
128

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के सातनपुर आलू मण्डी के सामने आलू लादकर ले जा रहे ट्रैक्टर चालकों में जमकर मारपीट हो गयी। मौके पर पुलिस पहुंची।

[adrotate banner="3"]

गुरुवार तकरीबन 10 बजे आलू मण्डी सातनपुर के ठीक सामने स्थित शीतगृह में एक ट्रैक्टर चालक आलू भरकर ले जा रहा था। अंदर से दूसरा ट्रैक्टर चालक खाली ट्रैक्टर ट्राली लेकर बाहर निकल रहा था। ट्राली साइड में करने को लेकर दोनो चालकों में जमकर मारपीट हो गयी। घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गयी। लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक मौके से खिसक गये। आईटीआई चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्हें घटना के सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है।

[adrotate banner="2"]