गायब मासूम की तलाश में एक माह से दर-दर भटक रहे परिजन

0
118

फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम बिजाधरपुर निवासी रामप्रकाश दुबे अपने 10 वर्षीय मासूम पुत्र की तलाश में बीते एक माह से दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चला। मामले के सम्बंध में पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत कर लिया है।

[adrotate banner="3"]

रामप्रकाश दुबे बीते चार वर्षों से नोएडा के हिजारसी सेक्टर 63 में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। बीते 22 जनवरी को उनका छोटा पुत्र रितिक दुबे नोएडा के ही एस एस पब्लिक स्कूल में पढ़ने गया था। लेकिन वापस घर नहीं लौटा। घटना के सम्बंध में पुत्र की तलाश परिजनों ने शुरू की। लेकिन कोई नतीजा हाथ नहीं लगा। जिसके बाद नोएडा के थाना फेस 3 में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है। परिजनों को सूचना मिली थी कि उनका पुत्र फर्रुखाबाद में कई स्थानों पर देखा गया। उसके बाद परिजन फर्रुखाबाद पहुंचे और कई दिन से उसकी तलाश में जुटे हैं। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। रामप्रकाश ने बताया कि यदि किसी को सूचना मिले तो वह मोबाइल नम्बर 9643638567 पर सूचना दे सकता है।

[adrotate banner="2"]