बीजेपी की जीत पर कार्यकर्ताओ ने बांटी मिठाई

0
185

फर्रुखाबाद: महाराष्ट्र में चुनाव भले ही नगर निकाय का हुआ, मगर फैसले का असर यूपी में देखने को मिला। जिले के बीजेपी नेताओं ने महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव के फतह पर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी छुड़ाई।

[adrotate banner="3"]

बीजेपी जिला कमेटी की तरफ से पदाधिकारियों ने शहर के त्रिपौलिया चैक पर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी छुड़ाई। अंदरखाने की मानें तो महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की बढ़त देखते हुए विरोधी पार्टियों की नींद खराब हो गयी है।

विरोधी दलों को आशंका सता रही है कि यदि बीजेपी ने जिले और प्रदेश में भी महाराष्ट्र जैसा प्रदर्शन दोहरा दिया तो सत्ता में आने का ख्वाब टूट सकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, रूपेश गुप्ता, संजीव मिश्रा बाॅबी, प्रबल त्रिपाठी, राहुल जैन, मयंक बुंदेला आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]