जूनियर मोदी ने किया मनरेगा मजदूर कल्याण कार्यालय का उद्घाटन

0
167

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ क्षेत्र के कोआपरेटिव बैंक के पीछे शुक्रवार को मनरेगा मजदूर कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय व उनके साथ आये संगठन के स्टार प्रचारक जूनियर मोदी (अभिनंदन पाठक) ने हवन पूजन के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया।

[adrotate banner="3"]

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय ने उद्घाटन के बाद कहा कि संगठन के कार्य अच्छे ढंग से करने व मजदूर के मनरेगा अधिनियम के तहत मिलने वाले लाभों को दिलवाने का प्रयास संगठन निरंतर कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का कार्यालय खुलने से अब मनरेगा मजदूरों को मिलने वाले लाभों की समस्याओं का निराकरण आसानी से हो जायेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिये कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर कैम्प लगाये जायें।

उनके साथ आये स्टार प्रचारक जूनियर मोदी अभिनंदन पाठक ने कार्यकर्ताओं को जागरूक करने का काम किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुगंध कुमार, प्रदेश प्रभारी हुसैन, जिला प्रभारी शिवानंद, ब्लाक प्रभारी अनिल यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजपाल यादव ने किया।

[adrotate banner="2"]