शिव की शोभायात्रा निकाल दिया शांति का संदेश

0
125

फर्रुखाबाद: शिवरात्रि के अवसर पर शहर के मुख्य मार्गों पर शिव की शोभा यात्रा निकालकर ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा शांती का संदेश दिया गया। यात्रा अंगूरी बाग स्थित विश्वविद्यालय से शुरू होकर साहबगंज चैराहे, घुमना, चैक, नाला मछरट्टा से वापस चैक होती हुई अंगूरीबाग पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के साथ ही साथ गागर जुलूस भी निकाला गया।

[adrotate banner="3"]

महाशिवरात्रि के अवसर पर ही प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सर्चलाइट भवन बीबीगंज में 81वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में बीबीगंज सेवाकेन्द्र की संचालिका बीके अंजू बहन, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, डा0 श्रीकृष्ण गुप्ता, सतीश गुप्ता, बीके मिथलेश बहन, बीके संतोष बहन आदि मौजूद रहे। संचालन बीके गिरजा बहन ने किया।

[adrotate banner="2"]