मेजर और विजय समर्थकों की भिड़न्त की खबर पर छावनी बना लोहाई रोड

0
207

फर्रुखाबाद: शहर के लोहाई रोड स्थित कनौडिया इण्टर कालेज बूथ के बाहर मेजर व विजय समर्थकों में भिड़न्त व नारेबाजी होते ही लोहाई रोड छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने दोनो नेताओं के समर्थकों को तितर बितर कर दिया। मेजर समर्थकों का आरोप है कि सदर के विधायक व सपा प्रत्याशी विजय सिंह के पुत्र अपने समर्थकों के साथ बूथ का रास्ता घेर कर खड़े थे और नारेबाजी कर रहे थे। मतदान प्रभावित करने के आसार देखकर मेजर समर्थक भी उग्र हो गये। मौके पर मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी भी अपने समर्थकों के साथ पहुचे।

[adrotate banner="3"]

इससे पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर आलोक सिंह, शहर कोतवाल डी के सिंह भारी पुलिस बल के साथ लोहाई रोड पर पहुंच गये और दोनो के समर्थकों को खदेड़ा। विवाद रोकने के लिए पुलिस को खासी मसक्कत करनी पड़ी। नारेबाजी के बीच ही पुलिस ने डन्डे फटकार कर विवाद समाप्त करा दिया। जिसके बाद ईवीएम मशीनें सील करायी गयी।

[adrotate banner="2"]